1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए की नए उपायों की घोषणा, आय-व्‍यय में अंतर की सीमा को बढ़ाया

RBI ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए की नए उपायों की घोषणा, आय-व्‍यय में अंतर की सीमा को बढ़ाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 02:17 pm IST

आरबीआई ने बुधवार को बताया कि उसने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आय-व्यय के नकदी प्रवाह में अंतर की सीमा को मौजूदा स्तर से 30 प्रतिशत और बढ़ा दिया है।

 RBI announces more measures to deal with economic fallout of Covid-19- India TV Hindi
 RBI announces more measures to deal with economic fallout of Covid-19

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए बुधवार को नए उपायों की घोषणा की है। इसमें निर्यात आय की प्राप्ति और स्‍वदेश भेजने की अवधि को बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं।

आरबीआई ने बुधवार को बताया कि उसने सभी राज्‍य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आय-व्‍यय के नकदी प्रवाह में अंतर की सीमा को मौजूदा स्‍तर से 30 प्रतिशत और बढ़ा दिया है।

आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि, वर्तमान में निर्यातकों द्वारा वस्‍तुओं या सॉफ्टवेयर निर्यात की पूरी राशि को निर्यात की तारीख से 9 महीने के भीतर देश में लाना होता है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के वजह से उत्‍पन्‍न परिस्थितियों के मद्देनजर 31 जुलाई, 2020 तक किए गए निर्यात से होने वाली आय को देश में वापस लाने की अवधि को निर्यात की तारीख से 9 माह से बढ़ाकर 15 महीने तक कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा