1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक की बैठक 31 मार्च को, पहली छमाही की उधारी योजना पर होगा फैसला

वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक की बैठक 31 मार्च को, पहली छमाही की उधारी योजना पर होगा फैसला

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 30, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 12:35 pm IST

वित्त मंत्रालय और आरबीआई मंगलवार (31 मार्च) को बैठक कर 2020-21 की पहली छमाही के लिए सरकार की उधार योजना पर फैसला करेंगे।

RBI, Finance Minister, borrowing plan- India TV Hindi
RBI and Finance Minister to meet on 31st March to decide first half of FY21 borrowing plan

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय और आरबीआई मंगलवार (31 मार्च) को बैठक कर 2020-21 की पहली छमाही के लिए सरकार की उधार योजना पर फैसला करेंगे। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार सरकार कोविड-19 महामारी के चलते अर्थव्यवस्था के सामने आई चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी उधार योजना को बढ़ाने का सहारा लेगी। 

सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बीच पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। बैठक के बाद दिनांकित सरकारी प्रतिभूतियों और लघु अवधि के पत्र जारी करने के उधारी कार्यक्रम की घोषणा शाम को की जाएगी। बजट के अनुसार सरकार की 2020-21 में बाजार से 5.36 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की योजना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा