1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कच्चे तेल में गिरावट से रुपया पहुंचा एक सप्ताह की ऊंचाई पर, एक डॉलर का भाव हुआ 68.57 रुपया

कच्चे तेल में गिरावट से रुपया पहुंचा एक सप्ताह की ऊंचाई पर, एक डॉलर का भाव हुआ 68.57 रुपया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 12, 2018 08:56 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 08:56 pm IST

शेयर बाजार में भारी तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से रुपए की विनिमय दर आज 20 पैसे की तेजी के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 68.57 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई।

rupees- India TV Hindi
rupees Image Source : RUPEES

मुंबई। शेयर बाजार में भारी तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से रुपए की विनिमय दर आज 20 पैसे की तेजी के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर 68.57 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई। 

पिछले दिनों कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ने के कारण इसके दाम में बडी गिरावट आई, जिसके बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की धारणा में तेजी लौट आई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध भड़कने की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजार में डॉलर मजबूत होने के बावजूद रुपए में तेजी आई और आरंभिक कारोबार में यह 68.50 रुपए प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छू गया था। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक आज अब तक के सर्वोच्च स्तर 36,548.41 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 11,000 अंक से ऊपर निकल गया। 

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में बैंकों और निर्यातकों की सतत डॉलर बिकवाली से रुपया 68.67 रुपयेए ति डॉलर पर ऊंचा खुला। मध्य दोपहर के कारोबार में यह 68.50 रुपए प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में 20 पैसे अथवा 0.29 प्रतिशत की तेजी दर्शाते हुए 68.57 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतर मुद्रा कारोबार में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपए में तेजी रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा