1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मार्च तिमाही में टाटा स्टील की बिक्री 11% घटी, कोरोना संकट का दिखा असर

मार्च तिमाही में टाटा स्टील की बिक्री 11% घटी, कोरोना संकट का दिखा असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 22, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 05:41 pm IST

तिमाही के दौरान कुल उत्पादन 1.5 प्रतिशत बढ़कर 78.4 लाख टन हो गया

Tata Steel sales down 11%- India TV Hindi
Tata Steel sales down 11%

नई दिल्ली। टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च 2020 में खत्म हुई तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत घटकर 70 लाख टन रह गई। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस तिमाही के दौरान कुल उत्पादन 1.5 प्रतिशत बढ़कर 78.4 लाख टन हो गया। जनवरी-मार्च 2019 में कंपनी का उत्पादन 77.2 लाख टन था।

तिमाही के दौरान कंपनी की भारत में बिक्री 40.3 लाख टन रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 47.2 लाख टन थी, जबकि उत्पादन 44.8 लाख टन से बढ़कर 47.4 लाख टन हो गया। इस दौरान कंपनी की यूरोप में बिक्री भी घटी, जबकि दक्षिण पूर्वी एशिया में बिक्री लगभग बराबर ही रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा