1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जून में टोल संग्रह 21 फीसदी बढ़कर 2,576.28 करोड़ रुपए पर पहुंचा: NHAI

जून में टोल संग्रह 21 फीसदी बढ़कर 2,576.28 करोड़ रुपए पर पहुंचा: NHAI

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2021 08:23 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 08:23 pm IST

ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन में ढील तथा राजमार्गों पर यातायात बढ़ने से जून, 2021 में पथकर (टोल) संग्रह बढ़कर 2,576.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जून में टोल संग्रह 21 फीसदी बढ़कर 2,576.28 करोड़ रुपए पर पहुंचा: NHAI- India TV Hindi
जून में टोल संग्रह 21 फीसदी बढ़कर 2,576.28 करोड़ रुपए पर पहुंचा: NHAI Image Source : NHAI

नयी दिल्ली: ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन में ढील तथा राजमार्गों पर यातायात बढ़ने से जून, 2021 में पथकर (टोल) संग्रह बढ़कर 2,576.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के आंकड़ों के अनुसार, यह मई के पथकर संग्रह 2,125.16 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत अधिक है। एनएचएआई ने कहा कि देशभर में फास्टैग के जरिये एक जुलाई, 2021 को टोल संग्रह 103.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इस दौरान कुल 63.09 लाख लेनदेन के जरिये यह आंकड़ा हासिल हुआ। देश के 780 सक्रिय टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण परिचालन में है। एनएचएआई के अनुसार 3.48 करोड़ प्रयोगकर्ताओं के साथ देशभर में फास्टैग पहुंच 96 प्रतिशत पर है। कुछ टोल प्लाजा पर तो यह 99 प्रतिशत है। बयान में कहा गया है कि एक अनुमान के अनुसार फास्टैग से सालाना देश में 20,000 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी। इससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होगी और साथ ही पर्यावरण सुधार में भी मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा