1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूनियन बैंक ने सस्ता किया होम लोन, जानिए दरों में कितनी हुई कटौती

यूनियन बैंक ने सस्ता किया होम लोन, जानिए दरों में कितनी हुई कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 01, 2020 10:39 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 10:44 pm IST

30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की गयी है। महिला आवेदकों को इस तरह के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह महिला आवेदकों को ब्याज कुल 0.15 प्रतिशत सस्ता पड़ेगा।

होम लोन की दरों में...- India TV Hindi
होम लोन की दरों में कटौती Image Source : HOME BUYERS

नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आवास ऋण की विभिन्न श्रेणियों के लिये ब्याज दरें कम की हैं। बैंक ने एक विज्ञप्ति में रविवार को इसकी जानकारी दी।

जानिए कितनी घटी ब्याज दर

बैंक ने कहा कि 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की गयी है। महिला आवेदकों को इस तरह के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह महिला आवेदकों को ब्याज कुल 0.15 प्रतिशत सस्ता पड़ेगा। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

क्या है अन्य ऑफर

इसके साथ ही बैंक ने कहा कि उसने 31 दिसंबर 2020 तक आवास ऋण के लिये प्रोसेसिंग फीस भी शून्य कर दी है। बैंक ने आवास ऋण टेकओवर करने की स्थिति में 10 हजार रुपये तक की छूट की भी पेशकश की है। बैंक ने कहा कि ये छूट एक नवंबर 2020 से लागू हैं। इनके अलावा वाहन व शिक्षा ऋण से भी प्रोसेसिंग फीस हटा दी गई। बैंक ने कहा, ‘‘त्योहारी सीजन को देखते हुए खुदरा व एमएसएमई खंड पर ध्यान देते हुए कई वित्तपोषण अभियान शुरू किये गये हैं।’’ बैंक को उम्मीद है कि कर्जदार बैंक की ओर से पेश की जा रही कम ब्याज दरों का लाभ उठाएंगे और कर्ज लेंगे।

और किस बैंक ने दी राहत

इससे पहले अक्टूबर में सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को आवास ऋण पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों को उनके सिबिल स्कोर के हिसाब से ‘योनो’ के जरिये आवेदन करने पर 75 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज में 0.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बैंक अभी 30 लाख रुपये तक का आवास ऋण 6.90 प्रतिशत की निचली ब्याज दर पर दे रहा है। 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर सात प्रतिशत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा