1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2024: सोना-चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान, कम होंगी कीमतें, जानें अब कितना लगेगा

Budget 2024: सोना-चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान, कम होंगी कीमतें, जानें अब कितना लगेगा

 Published : Jul 23, 2024 12:28 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 12:28 pm IST

सोना, चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी में कटौती से इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मंगलवार को बजट पेश करती हुईं।- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मंगलवार को बजट पेश करती हुईं। Image Source : SANSAD TV

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2024 पेश करने के दौरान सोना, चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी में कटौती करने का ऐलान कर दिया है। इस कटौती के बाद ये बहुमूल्य धातुएं सस्ती हो जाएंगी। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6% और प्लैटिनम पर 6.5% किया जाएगा। सरकार के इस ऐलान के बाद देश में सोने और बहुमूल्य धातु के आभूषणों में घरेलू मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिल सकेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा