1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC Housing Finance लाएगा ग्रीन बॉन्ड, कंपनी फंड जुटाने की कर रही प्लानिंग

LIC Housing Finance लाएगा ग्रीन बॉन्ड, कंपनी फंड जुटाने की कर रही प्लानिंग

 Published : Mar 03, 2024 07:50 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 07:50 pm IST

कंपनी को मजबूत कर्ज मांग और गैर-प्रमुख कारोबार में विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष के आखिर तक 5,000 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में पहुंचने की उम्मीद है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के निदेशक मंडल की मीटिंग 7 मार्च को होगी।- India TV Hindi
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के निदेशक मंडल की मीटिंग 7 मार्च को होगी। Image Source : FILE

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की आवास वित्त इकाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अगले वित्तीय वर्ष में ग्रीन बॉन्ड या हरित बॉन्ड पेश करेगी। कंपनी इसके जरिये फंड जुटाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी का इरादा पर्यावरण अनुकूल आवासीय परियोजनाओं के वित्तपोषण का है।  एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) त्रिभुवन अधिकारी ने हरित वित्तपोषण एक ऐसी चीज है जिसपर हम अगले साल गौर करेंगे और हम हरित आवासीय परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए कोष का इस्तेमाल करेंगे।

निदेशक मंडल की मीटिंग 7 मार्च को

खबर के मुताबिक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के निदेशक मंडल की मीटिंग 7 मार्च को होगी, जिसमें कर्ज या रिडीम करने लायक नॉन कन्वर्टिकल डिबेंचर, शून्य कूपन बॉन्ड, अधीनस्थ ऋण, टियर दो बॉन्ड या किसी अन्य माध्यम से 2024-25 के लिए ऋण जुटाने की योजना को मंजूरी दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि कंपनी को मजबूत कर्ज मांग और गैर-प्रमुख कारोबार में विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष के आखिर तक 5,000 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में पहुंचने की उम्मीद है।

सीईओ त्रिभुवन अधिकारी ने कहा कि गैर-प्रमुख कारोबार में संपत्ति पर ऋण (एलएपी) और किफायती आवास वित्त शामिल है। दूसरी और तीसरी कैटेगरी के बाजारों में किफायती आवास खंड मजबूत है। हमने इस खंड पर ध्यान केंद्रित किया, क्योंकि यह लाखों महत्वाकांक्षी भारतीयों को कम बजट में अपना घर खरीदने का अवसर देता है।

तीन तिमाहियों में 3,675 करोड़ का शुद्ध लाभ

अधिकारी ने कहा कि हम इस वित्तीय वर्ष को अच्छे आंकड़ों के साथ खत्म करने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने तीन तिमाहियों में 3,675 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है और इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक 5,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को छूने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा