1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI home loan offer: जीरो प्रोसेसिंग फीस पर होम लोन दे रहा एसबीआई, जान लें यह छूट कब तक मिलेगी

SBI home loan offer: जीरो प्रोसेसिंग फीस पर होम लोन दे रहा एसबीआई, जान लें यह छूट कब तक मिलेगी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 24, 2024 11:39 am IST,  Updated : Aug 24, 2024 11:41 am IST

अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह बेहतरी समय है। आप एसबीआई से होम लोन लेकर बड़ी बचत कर सकते हैं। दरअसल, एसबीआई होम लोन पर अभी प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है।

SBI Home Loan - India TV Hindi
एसबीआई होम लोन Image Source : FILE

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मानसून ऑफर के तहत होम लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस पर 100% तक की छूट दे रहा है। एसबीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है। एसबीआई ने पोस्ट में कहा है कि प्रोसेसिंग फीस पर 100% तक की छूट के साथ अपने सपनों का घर अनलॉक करें। ऑफर सीमित अवधि के लिए वैध है। अभी इसका लाभ उठाएं! ऐसे में अगर आप भी होम लोने लेने की योजना बना रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका है। इस मौके का फायदा उठाकर आप होम लोन पर बड़ी बचत कर सकते हैं। आमतौर पर एसबीआई होम लोन की रकम का 0.35% प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी वसूलता है। होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस न्यूनतम 2,000 रुपये/ प्लस जीएसटी और अधिकतम 10,000 रुपये/ प्लस जीएसटी होता है। 

यह मानसून ऑफर कब समाप्त होगा?

यह ऑफर 30 सितंबर, 2024 तक रहेगा। इसके बाद यह ऑफर समाप्त हो जाएगा। 

होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस क्या?

बैंक होम लोन पर एकमुश्त शुल्क लगाती हैं। इस शुल्क को होम लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम से जाना जाता है। यह आम तौर पर लोन की राशि से नहीं काटा जाता है, और उधारकर्ता को इसे अलग से चुकाना होता है। यह ऋणदाता या बैंक द्वारा किए गए लोन प्रोसेसिंग लागत को कवर करने के लिए एक शुल्क है। कुछ बैंक होम लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क किसी खास समय में माफ कर देते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा