1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Apple की अगले महीने भारत में पहला ऑनलाइन स्टोर खोलने की योजना

Apple की अगले महीने भारत में पहला ऑनलाइन स्टोर खोलने की योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 26, 2020 12:14 am IST,  Updated : Aug 26, 2020 12:14 am IST

सूत्रों के मुताबिक कंपनी की नजर फेस्टिव सीजन पर है, और दिवाली से पहले ही कंपनी ऑनलाइन रिटेल स्टोर को पूरी तरह स्थापित करना चाहती है। हालांकि इस साल ऑफलाइन स्टोर खोले जाने की संभावना नहीं है।

apple plans to start selling online in india next month- India TV Hindi
apple plans to start selling online in india next month Image Source : AP

नई दिल्ली। Apple भारत में अगले महीने से अपने उत्पादों की अपने ही प्लोटफॉर्म से ऑनलाइन बिक्री शुरु कर सकती है, कंपनी देश में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोलने की योजना बना रही है। फिलहाल भारत में कंपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए अपने प्रोडक्ट बेच रही है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बढ़ती स्मार्टफोन की मांग और विदेशी डॉयरेक्ट रिटेल के नियमों में ढील का फायदा उठाने के लिए Apple स्टोर खोलने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी की नजर फेस्टिव सीजन पर है, और दिवाली से पहले ही कंपनी इस ऑनलाइन रिटेल स्टोर को पूरी तरह स्थापित करना चाहती है। कंपनी की इस स्टोर को खोलने की योजना पहले से ही थी, हालांकि महामारी की वजह से उसे योजना टालनी पड़ी।  

वहीं तकनीक पर नजर रखने वाले अमेरिकन ऑनलाइन पब्लिशर टेक क्रंच ने भी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि Apple अपना ऑनलाइन स्टोर भारत में 2020 की तीसरी तिमाही में शुरू कर सकती है। हालांकि अनुमान है कि इस साल भारत में कंपनी ऑफ़लाइन ऐपल स्टोर नहीं खोलने जा रही। संभावना है कि कंपनी 2021 में ऑफलाइन स्टोर खोल सकती है. पहले ऐपल स्टोर मुंबई में खुलेगा और इसके बाद बैंग्लुरू में दूसरा ऐपल स्टोर खोला जा सकता है. भारत में मार्केट शेयर बढ़ाने के मक़सद से ही कंपनी ने भारत में अपने कुछ आईफ़ोन मॉडल्स को ऐसेंबल करना भी शुरू कर दिया है. हाल ही में iPhone SE 2020 लॉन्च किया गया है जो कंपनी का कम कीमत वाला स्मार्टफ़ोन है। भारत में उत्पादन से उम्मीद है कि डिवाइस की कीमत घटेगी और कंपनी को देश में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा