1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Meesho ने किया कमाल! मार्केट में कदम रखते ही शेयर 46% उछले, लिस्टिंग पर ही मालामाल हुए निवेशक

Meesho ने किया कमाल! मार्केट में कदम रखते ही शेयर 46% उछले, लिस्टिंग पर ही मालामाल हुए निवेशक

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Dec 10, 2025 11:35 am IST,  Updated : Dec 10, 2025 11:35 am IST

भारत के डिजिटल मार्केटप्लेस Meesho ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। बुधवार को इसके शेयरों ने IPO प्राइस के मुकाबले 46% तक उछाल दिखाया और निवेशकों की झोली में तगड़ा मुनाफा डाल दिया।

शेयर बाजार में लिस्ट...- India TV Hindi
शेयर बाजार में लिस्ट हुई Meesho Image Source : POSTED ON X BY @NSEINDIA

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में नई कंपनियों ने फिर से सबका ध्यान खींचा। सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho ने जोरदार एंट्री मारी और निवेशकों को बड़ा फायदा दिया। IPO में जबरदस्त उत्साह के बाद Meesho के शेयर 46% ऊपर के दाम पर खुले और जल्दी ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिला। आज Meesho का शेयर NSE पर 162.05 रुपये और BSE पर 161.20 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO का इश्यू प्राइस 111 रुपये था। यानी शुरुआत से ही स्टॉक में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

Meesho की लिस्टिंग पहले से ही मार्केट एक्सपर्ट्स द्वारा ‘हेल्दी’ बताई जा रही थी। कंपनी के रिकॉर्ड 81.76 गुना सब्सक्रिप्शन ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया। खासकर QIBs (योग्य संस्थागत निवेशकों) ने 123 गुना बोली लगाकर IPO को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं रिटेल निवेशक और NII कैटेगरी ने भी जबरदस्त रुचि दिखाई।

लिस्टिंग पर क्या करें निवेशक?

मेहता इक्विटीज के रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत टैपसे के मुताबिक, शॉर्ट-टर्म निवेशकों को लिस्टिंग गेन बुक करने पर विचार करना चाहिए, जबकि हाई-रिस्क टॉलरेंस वाले निवेशक कंपनी की 12-18 महीनों की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बने रह सकते हैं। उनका कहना है कि Meesho की पकड़ लो-कॉस्ट फैशन, होम और पर्सनल केयर कैटेगरी में मजबूत है, जो इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाती है।

IPO का स्ट्रक्चर और फंड का इस्तेमाल

कंपनी का IPO 4250 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 1171 करोड़ रुपये के OFS का था। जुटाए गए फंड का इस्तेमाल Meesho अब अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, AI और मशीन लर्निंग टीमों को विस्तार देने, लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने और रणनीतिक अधिग्रहणों के लिए करेगी।

कंपनी का बिजनेस मॉडल और चुनौतियां

Meesho एक ऐसा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो छोटे व्यापारियों, क्रिएटर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को जोड़ता है। FY25 में कंपनी का राजस्व 9901 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 26% ज्यादा है। लेकिन कंपनी का नुकसान भी बढ़कर 3,942 करोड़ रुपये हो गया, जो अभी इसका सबसे बड़ा चैलेंज माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा