Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी की कीमत में आज हो गया ये बदलाव, खरीदारी से पहले जानें प्रति 10 ग्राम Gold का भाव

सोने-चांदी की कीमत में आज हो गया ये बदलाव, खरीदारी से पहले जानें प्रति 10 ग्राम Gold का भाव

चांदी अपनी सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गई है। सोने के दाम में हाल के दिनों ज्यादा तेज बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। जानकारों के मुताबिक, यह उतार-चढ़ाव वैश्विक आर्थिक संकेतों, निवेशकों की मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग से प्रभावित है।

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Dec 19, 2025 07:17 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 07:17 pm IST
शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।- India TV Paisa
Photo:PIXABAY शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में ताजा बिकवाली के दबाव से गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹3,500 प्रति किलोग्राम टूटकर ₹2,04,100 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। यह गिरावट एक दिन पहले के रिकॉर्ड स्तर से आई है। गुरुवार को चांदी में ₹1,800 की जोरदार तेजी देखी गई थी, जिससे यह ₹2,07,600 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी इस साल जनवरी से अबतक करीब 129 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

सोन का भाव आज कितना बदला?

वहीं, स्थानीय बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। शुक्रवार को सोना (सभी करों सहित) ₹1,36,515 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा, जबकि गुरुवार का बंद भाव ₹1,36,500 प्रति 10 ग्राम था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने (स्पॉट गोल्ड) की कीमत 10.09 डॉलर यानी 0.23 प्रतिशत गिरकर 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसके उलट, वैश्विक हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) में 0.56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 65.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यह उतार-चढ़ाव वैश्विक आर्थिक संकेतों, निवेशकों की मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग से प्रभावित है। निवेशक आगे की दिशा के लिए अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर रखें।

सोना वायदा कीमतों में दूसरे दिन गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार दूसरे दिन कारोबारियों की मुनाफावसूली के दबाव में शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव ₹783 यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर ₹1,33,738 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान उक्त अनुबंध में कुल 15,457 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया, जो बाजार में सक्रियता को दर्शाता है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में नरमी और निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली किए जाने से घरेलू वायदा बाजार पर दबाव बना रहा।

चांदी के वायदा भाव में आज की हलचल

चांदी के वायदा भाव में मिले-जुले रुझान दिखे। सुबह के कारोबार में चांदी निचले स्तर पर खुली, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। मार्च 2026 वाले अनुबंध की कीमत 1,628 रुपये, यानी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 2,05,193 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 13,157 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement