1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. हुवावेई का P9 पेश, भारत में मोबाइल बनाना शुरू करेगी

हुवावेई का P9 पेश, भारत में मोबाइल बनाना शुरू करेगी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 17, 2016 06:54 pm IST,  Updated : Aug 17, 2016 06:54 pm IST

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी हुवावेई ने P9 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी इसकी कीमत 39,999 रुपए रखी है।

Huawei ने भारत में लॉन्च किया P9 स्मार्टफोन, कीमत 39,999 रुपए- India TV Hindi
Huawei ने भारत में लॉन्च किया P9 स्मार्टफोन, कीमत 39,999 रुपए

नई दिल्ली। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी हुवावेई ने P9 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी इसकी कीमत 39,999 रुपए रखी है। आप स्मार्टफोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं। P9 में ड्युअल 12एमपी कैमरा, 3000 एमएएच की बैटरी, 3जीबी रैम, 32 जीबी मैमोरी है। कंपनी ने इसके साथ ही दो टेबलेट मेटबुक व टॉकबैंड बी3 की घोषणा की जो जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे।

भारत में मोबाइल बनाएगी कंपनी

हुवावेई इंडिया के अध्यक्ष पीटर चाइ ने P9 पेश करते हुए कहा, हमारे पास विनिर्माण के लिए लाइसेंस है। शीघ्र ही हम अपनी विनिर्माण योजनाओं की घोषणा करेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि भारत, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन बाजार बन जाएगा। पीटर ने कहा, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में हम अपनी भारतीय कारोबार को सही समय पर विकसित करना चाहते हैं। यह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन बाजार होने जा रहा है। हम भारत में आक्रामक होंगे। इस साल के आखिर तक 50,000 स्टोर में हुवावेई फोन उपलब्ध होंगे।

तस्वीरों में देखिए 5000 रुपए से कम कीमत में 8MP वाले स्मार्टफोन

8 MEGAPIXEL SMARTPHONES UNDER 5K

Micromax-canvas-spark-5IndiaTV Paisa

XOLO-One-HDIndiaTV Paisa

karbon-titanium-S200-HDIndiaTV Paisa

Infocus-M2IndiaTV Paisa

Huawei-Honor-BeeIndiaTV Paisa

चाइना मोबाइल को पहली छमाही में 9.1 अरब डॉलर का लाभ

चीन की सबसे बड़ी दूरसंचार परिचालक चाइना मोबाइल का लाभ इस साल पहली छमाही में 5.6 फीसदी बढ़कर 9.1 अरब डॉलर रहा। वायरलेस डाटा और 4जी मोबाइल कारोबार से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का लाभ पहली छमाही में 9.1 अरब डॉलर (60.6 अरब युआन) रहा। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल दूरसंचार परिचालक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा