1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने 1 मिनट में मी मिक्स फोल्ड की 30 हजार यूनिट बेची: रिपोर्ट

Xiaomi ने 1 मिनट में मी मिक्स फोल्ड की 30 हजार यूनिट बेची: रिपोर्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 16, 2021 10:15 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 10:15 pm IST

स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी श्याओमी ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मी मिक्स फोल्ड की 30,000 से ज्यादा यूनिट्स को महज एक मिनट में बेच दिया है।

Xiaomi ने 1 मिनट में मी मिक्स फोल्ड की 30 हजार यूनिट बेची: रिपोर्ट- India TV Hindi
Xiaomi ने 1 मिनट में मी मिक्स फोल्ड की 30 हजार यूनिट बेची: रिपोर्ट Image Source : XIAOMI

बीजिंग: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी श्याओमी ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मी मिक्स फोल्ड की 30,000 से ज्यादा यूनिट्स को महज एक मिनट में बेच दिया है। जीएसएमएरिना की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एक ही मिनट में 30 हजार डिवाइस की बिक्री की है, जिससे उसने 40 करोड़ चीनी युआन की आय दर्ज की। डिवाइस में 8.01 इंच डब्ल्यूक्यूएचडी (वाइड क्वाड हाई डेफिनिशन) प्लस रिजॉल्यूशन फ्लेक्सिबल इंटरनल डिस्प्ले और फ्रंट स्क्रीन के रूप में 6.52-इंच एएमओएलईडी डिस्प्ले मौजूद है, जो 90 हॉट्र्ज रिफ्रेश रेट, 180 हॉट्र्ज टच सैंपलिंग रेट और एचडी प्लस रेजोल्यूशन प्रदान करता है।

फोन एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 5020 एमएएच की बैटरी और 67 वॉट टर्बो चार्जिग सपोर्ट द्वारा संचालित है। इसमें एक यू-आकार का डिजाइन है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इससे वजन और विश्वसनीयता में काफी सुधार हुआ है। दावा है कि अन्य फोल्डेबल की तुलना में इसका वजन 27 प्रतिशत तक कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा