1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दुनिया के निवेशकों की निगाहें भारतीय बाजारों पर, नवंबर में एफपीआई ने किया 35,109 करोड़ रुपये का निवेश

दुनिया के निवेशकों की निगाहें भारतीय बाजारों पर, नवंबर में एफपीआई ने किया 35,109 करोड़ रुपये का निवेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 02:37 pm IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय बाजारों को लेकर रुख सकारात्मक बना हुआ है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय बाजारों को लेकर रुख सकारात्मक बना हुआ है। नवंबर में अब तक एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 35,109 करोड़ रुपये का का निवेश किया है। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार के उपायों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। 

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दो से 13 नवंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 29,436 करोड़ रुपये तथा ऋण या बांड बाजार में 5,673 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 35,109 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले महीने भारतीय बाजारों में एफपीआई का शुद्ध निवेश 22,033 करोड़ रुपये रहा था। 

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, ‘‘भारतीय बाजारों का प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है, जिससे एफपीआई यहां जोखिम उठाने को तैयार हैं। कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा सरकार के सुधार उपायों से भी एफपीआई की धारणा मजबूत हुई है।’’ बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आगे भी एफपीआई का रुख सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है। महाजन ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच जुझारू क्षमता दिखाने वाले क्षेत्रों में एफपीआई आगे दांव लगा सकते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा