1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. GST collection: नवंबर में जीएसटी वसूली 6% वृद्धि के साथ 1 लाख करोड़ रुपए के पार

GST collection: नवंबर में जीएसटी वसूली 6% वृद्धि के साथ 1 लाख करोड़ रुपए के पार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 01, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 03:40 pm IST

अर्थव्यवस्था में चल रही मंदी के बीच मोदी सरकार के लिए राहत की खबर आई है। नवंबर महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन छह फीसदी बढ़ा है। नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.03 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

GST collection in November 2019 crosses Rs 1 lakh crore- India TV Hindi
GST collection in November 2019 crosses Rs 1 lakh crore

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में चल रही मंदी के बीच मोदी सरकार के लिए राहत की खबर आई है। नवंबर महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन छह फीसदी बढ़ा है। नवंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.03 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह तीन महीने के बाद नवंबर में पुन: एक लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार किया। वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह नवंबर 2019 में तीन महीने के बाद फिर से 1 लाख करोड़ रुपए के पार 103492 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है जो नवंबर 2018 में संग्रहित राजस्व से करीब 6 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले अक्टूबर में संग्रहित जीएसटी 95,380 करोड़ रुपए था। पिछले साल नवंबर में 97,637 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। 

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस बार नवंबर 2019 में केंद्रीय जीएसटी से वसूली 19,592 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी से 27,144 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी से 49,028 करोड़ रुपए और जीएसटी उपकर से वसूली 7,727 करोड़ रुपए रही। एकीकृत जीएसटी में से 20,948 करोड़ रुपए आयात से वसूल हुए। इसी तरह उपकर की वसूली में 869 करोड़ रुपए आयातित माल पर उपकर से प्राप्त हुए। इससे पहले सितंबर और अक्टूबर महीने में जीएसटी संग्रह में सालाना आधार पर गिरावट आयी थी। आधिकारिक बयान में कहा गया कि नवंबर में घरेलू लेन-देन पर जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। यह इस साल जीएसटी राजस्व में सबसे अच्छी मासिक वृद्धि है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा