1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 403 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 18,600 के पार निकला

शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 403 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 18,600 के पार निकला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 13, 2022 05:35 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 01:52 pm IST

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत चढ़कर 79.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 के भाव पर बंद हुआ।

सेंसेक्स - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

खुदरा महंगाई के 11 माह में पहली बार छह प्रतिशत के स्तर से नीचे आने से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। दोनों प्रमुख सूचकांक अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,533.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 437.35 अंक तक उछाल दर्ज किया गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 110.85 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,608 अंक पर बंद हुआ। 

Market Update
Image Source : FILEMarket Update

इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी रही 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे। वहीं, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाभ में बंद हुए थे। विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े छह प्रतिशत के नीचे आने से निवेशक उत्साहित दिखे। नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 5.88 प्रतिशत रही है जो पिछले 11 माह का निचला स्तर है।

कल किन शेयरों पर रखें नजर

अमेरिका और यूरोप के ज्‍यादातर शेयर बाजारों में कारोबारी सत्र के दौरान तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसका असर भारतीय बाजार पर कल दिखाई दे सकता है। एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि बुधवार के कारोबार में कई ऐसे शेयर हैं, जिन पर दांव लगाकर निवेशक तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे शेयरों को हाई डिलीवरी पर्सेंटेज स्‍टॉक कहा जाता है और इस श्रेणी में Alkem Laboratories, Indian Hotels, Mphasis, Godrej Properties और HDFC Life Insurance Company जैसे स्‍टॉक आएंगे। 

Market Update
Image Source : FILEMarket Update

market Update
Image Source : FILEmarket Update

रुपया टूटकर  82.87 के भाव पर बंद 

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत चढ़कर 79.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 138.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा