1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने-चांदी ने लगाई वायदा बाजार में छलांग, बढ़ गए भाव, जानें करेंट रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी ने लगाई वायदा बाजार में छलांग, बढ़ गए भाव, जानें करेंट रेट

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 24, 2024 11:22 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:40 am IST

अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती जारी रहने की उम्मीद और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सोने की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। इस बात की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अमेरिकी फेड इस साल के आखिर तक दरों में 50-75 आधार अंकों की कटौती कर सकता है।

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। - India TV Hindi
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। Image Source : FILE

सोने और चांदी दोनों की कीमतें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मंगलवार को बढ़ गईं। 4 अक्टूबर, 2024 को परिपक्व होने वाला सोना वायदा एमसीएक्स पर 274 रुपये या 0.37 प्रतिशत की उछाल दर्ज करने के बाद 74,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछला बंद भाव 74,295 रुपये दर्ज किया गया था। इस बीच, 5 सितंबर, 2024 को परिपक्व होने वाले चांदी वायदा में 881 रुपये या 0.99 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी देखी गई और एमसीएक्स पर 89,231 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 90,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुदरा बिक्री हुई।

इन वजहों से सोने के भाव में है तेजी

खबर के मुताबिक, इस साल अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती जारी रहने की उम्मीद और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सोने की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। सोमवार को 2,635.29 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई। हालांकि भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य भी शामिल है। कीमती धातुओं की कीमतों में वैश्विक मांग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बीते 18 सितंबर को 50 आधार अंकों की कटौती के बाद, इस बात की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अमेरिकी फेड इस साल के आखिर तक दरों में 50-75 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। फेड अधिकारियों के कमेंट्स ने इस विश्वास को मजबूत किया है कि केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को समर्थन देने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है।

23 सितंबर का भाव

एमसीएक्स के मुताबिक, 23 सितंबर 2024 को सोना 74,152.00 रुपये के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था, जो पिछले दिन से 0.59 प्रतिशत अधिक है। इस साल की शुरुआत से अब तक हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में 17.51 ​​प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।