Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपया 83.80 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई ये बड़ी गिरावट

रुपया 83.80 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई ये बड़ी गिरावट

Edited By: Sunil Chaurasia Published : Aug 05, 2024 12:17 pm IST, Updated : Aug 05, 2024 12:17 pm IST

अमेरिका की खराब जॉब रिपोर्ट से शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और इसका पूरी दुनिया पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सबसे पहले इसका असर शेयर बाजारों पर दिखा और अब करेंसी भी इसकी चपेट में आ गई है।

वैश्विक गिरावट के बीच रुपया भी आज सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया- India TV Paisa
Photo:REUTERS वैश्विक गिरावट के बीच रुपया भी आज सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया

ग्लोबल मार्केट में जारी भयंकर बिकवाली का पूरी दुनिया के कारोबार पर व्यापर असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भारतीय रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर की तुलना में 83.80 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रा में इस तेज गिरावट की मुख्य वजह भारतीय शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी है। इसके अलावा, अमेरिका के अनुमान से खराब जॉब रिपोर्ट से मंदी का जोखिम बढ़ गया है और मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी हालात को खराब कर दिए हैं।

83.80 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.78 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद सर्वकालिक निचले स्तर 83.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ये पिछले सत्र में बंद हुए भाव से 8 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.72 पर बंद हुआ था। 

डॉलर इंडेक्स में आई 0.24 प्रतिशत की गिरावट

इस बीच, 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.95 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

सोमवार को भारी गिरावट के साथ खुले घरेलू बाजार

बताते चलें कि सोमवार को घरेलू बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 2393.76 अंकों की गिरावट के साथ 78,588.19 अंकों पर खुला। इसके अलावा, एनएसई निफ्टी 50 भी 414.85 अंकों के नुकसान के साथ 24,302.85 अंकों पर खुला।

शुक्रवार को भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी 

इससे पहले, पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 885.60 अंक और निफ्टी 293.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को कैपिटल मार्केट में बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,310.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाल लिए थे। 

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement