1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार युवा निवेशकों के बीच नहीं रहा पहली पसंद, इस रिपोर्ट से मिली यह अहम जानकारी

शेयर बाजार युवा निवेशकों के बीच नहीं रहा पहली पसंद, इस रिपोर्ट से मिली यह अहम जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 17, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 04:49 pm IST

पिछले कुछ महीनों से डीमैट खातों की संख्या में गलातार गिरावट आ रही है। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में प्रति माह जोड़े गए 29 लाख नए खातें खोले जा रहे थे। इसके चलते मार्च में कुल डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 11.4 करोड़ हो गई थी।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

करीब दो सालों से शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। बाजार का एक रेंज बाउंड में घूमना और कई इंडेक्स में गिरावट आने से शेयर बाजार निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके चलते अब शेयर बाजार के प्रति निवेशकों का मोहभंग होता जान पड़ता है। यह आकलन नए डीमैट खाते से पता चलता है। देश में नए डीमैट खाता खुलने की संख्या में गिरावट आई है। आपको बता दें कि फरवरी में 21 लाख नए डीमैट खाते खुले थे जो मार्च में घटकर 19 लाख पर आ गए। यानी माह दर माह आधार पर 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

यह पिछले वित्त वर्ष से काफी कम

पिछले कुछ महीनों से डीमैट खातों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में प्रति माह जोड़े गए 29 लाख नए खातें खोले जा रहे थे। इसके चलते मार्च में कुल डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 11.4 करोड़ हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनएसई में सक्रिय ग्राहकों की कुल संख्या लगातार नौवें महीने घटकर 9.4 प्रतिशत वर्ष दर से घटकर और 2.7 प्रतिशत एमओएम से 32.6 एम आ गई।

कोरोना के बाद तेजी से खुले थे डीमैट खातें

आपको बता दूं कि कोरोना महमारी के बाद जुलाई, 2020 से डीमैट खातों की संख्या में रिकाॅर्ड तेजी आई थी। दरअसल, कोरोना के कारण बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। इसके चलते नए निवेशक इस मौके का फायदा उठाकर बाजार में निवेश करने आगे आए थे। उन्होंने अच्छी कमाई भी की लेकिन पिछले एक साल से बाजार ने उनको निराश किया है। इसके चलते नए निवेशकों का उत्साह ठंडा पड़ा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा