1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 577 अंक उछला, Nifty नए रिकॉर्ड हाई पर खुला

शेयर मार्केट की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 577 अंक उछला, Nifty नए रिकॉर्ड हाई पर खुला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 04, 2024 09:20 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 12:39 pm IST

Stock Market Live: निफ्टी ने आज 22,619.00 का ​हाई बनाया है। वहीं, सेंसेक्स ने 74,501.73 अंक का हाई बनाया है। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

Stock Market today- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

Nifty50 के वीकली एक्सपायरी के दिन आज शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 577 .00 अंक उछलकर 74,413.82 अंक के रिकॉर्ड हाई पर खुला। हालांकि,अब बिकवाली आने से मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 144.70 अंकों की तेजी के साथ 22,579.35 अंक पर पहुंच गया है। निफ्टी ने आज 22,619.00 का ​हाई बनाया है। वहीं, सेंसेक्स ने 74,501.73 अंक का हाई बनाया है। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आज चलने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी,  TATASTEEL, POWERGRID,  AXISBANK, JSWSTEEL, TCS, BAJAJFINSV आदि तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। केवल इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को नुकसान हुआ। एनएसई निफ्टी में सूचीबद्ध 50 कंपनियों में से 46 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,213.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

 रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ खुला

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 83.42 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और निरंतर विदेशी कोषों की निकासी ने हालांकि निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.44 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद वह फिसलकर 83.45 प्रति डॉलर आ गया हालांकि जल्द ही उसने वापसी की और 83.42 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.53 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.19 पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा