1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG 2.0 : एमजी मोटर का मेगा प्लान, बनाएगी 520 सेल्स एंड सर्विस सेंटर्स, 10 लाख कारें बेचने का टार्गेट

MG 2.0 : एमजी मोटर का मेगा प्लान, बनाएगी 520 सेल्स एंड सर्विस सेंटर्स, 10 लाख कारें बेचने का टार्गेट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 17, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 05:27 pm IST

कंपनी एमजी 2.0 योजना में अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को एक लाख वाहन से बढ़ाकर तीन लाख वाहन तक ले जाना चाहती है।

एमजी मोटर इंडिया- India TV Hindi
एमजी मोटर इंडिया Image Source : FILE

कार मैन्युफैक्चरर एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) अपनी ग्रोथ के अगले चरण के लिए चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 नए शोरूम एवं सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही कंपनी देश की तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों का रुख कर रही है। एमजी मोटर ने जेएसडब्ल्यू समूह के एक निवेशक के रूप में आने के बाद पिछले महीने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा की थी। कंपनी ने 2030 तक भारत में पैसेंजेर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की 10 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य भी रखा है।

520 सेल्स एंड सर्विस सेंटर का नेटवर्क बनाने का टार्गेट

कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक 270 शहरों में कुल मिलाकर 520 सेल्स एंड सर्विस सेंटर का नेटवर्क स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके अलावा कंपनी की हर तीन से छह महीने में एक नया मॉडल पेश करने की भी योजना है। एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CCO) सतिंदर सिंह बाजवा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कंपनी ने ग्रोथ के अगले चरण के लिए एकदम स्पष्ट रूपरेखा बनाई हुई है, जिसे एमजी 2.0 नाम दिया गया है। इस योजना के तहत कंपनी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आगे चलकर ज्यादा मॉडल उतारने की योजना बनाई है।

मार्च 2025 तक 300 शहरों तक पहुंचने का लक्ष्य

इन योजनाओं को पूरा करने के लिए कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पहुंच का विस्तार करना चाहती है। बाजवा ने कहा, ‘‘वर्तमान में हमारे 170 शहरों में 380 सर्विस एंड सेल्स सेंटर हैं। हमें अपनी विस्तार योजना के तहत मार्च, 2025 तक 300 शहरों तक पहुंचना है। जिसके बाद हमारे सेंटर्स की संख्या भी बढ़कर 500 से अधिक हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा डीलर्स के अलावा कंपनी नेटवर्क विस्तार के लिए नए साझेदारों को भी शामिल करेगी।

एमजी 2.0 स्कीम

यह विस्तार ग्रामीण इलाकों के साथ ही तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों में किया जाएगा। एमजी 2.0 स्कीम में कंपनी अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को एक लाख वाहन से बढ़ाकर तीन लाख वाहन तक ले जाना चाहती है। यह गुजरात के हलोल में दूसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी स्थापित करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा