1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. इक्विटास स्‍मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत खाते में जमा पर ब्याज दर बढ़ाई, मिलेगा 1.5% अधिक फायदा

इक्विटास स्‍मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत खाते में जमा पर ब्याज दर बढ़ाई, मिलेगा 1.5% अधिक फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 10, 2020 08:08 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 08:08 am IST

एक लाख रुपए तक की जमा पर बैंक ने ब्याज दर को 3.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। बैंक के पास करीब छह लाख बचत खाते हैं।

Equitas Small Finance Bank hikes interest on saving account deposits - India TV Hindi
Equitas Small Finance Bank hikes interest on saving account deposits  Image Source : GOOGLE

मुंबई। जनता से जमा पूंजी आकर्षित करने के लिए लघु कर्जदाता बैंक इक्विटास स्‍मॉल फाइनेंस बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने बचत खाते में एक लाख से लेकर पांच करोड़ रुपए तक की जमा पर ब्‍याज दर को मौजूदा 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि नई दरें बुधवार से लागू होंगी। बैंक के अध्यक्ष और कंट्री प्रमुख (शाखा बैंकिंग, देनदारी, उत्पाद एवं संपत्ति) मुरली वैद्यनाथन ने कहा कि  हम एक लाख से लेकर पांच करोड़ रुपए तक की बचत जमा पर ग्राहक को 7 प्रतिशत सालाना दर से ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इससे बैंक के मौजूदा ग्राहकों और नए बचत खाता धारकों को बेहतर ब्याज दर के साथ अधिक जमा का अवसर उपलब्ध होगा।

बैंक के बचत खाते में जमा की दो श्रेणियां हैं। पहली एक लाख रुपए और उससे ऊपर और दूसरी एक लाख रुपए तक। दूसरी श्रेणी यानी एक लाख रुपए तक की जमा पर बैंक ने ब्याज दर को 3.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। बैंक के पास करीब छह लाख बचत खाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा