वैभव सूर्यवंशी के दम पर बिहार ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
Cricket | December 24, 2025 16:30 ISTविजय हजारे ट्रॉफी में 24 दिसंबर का दिन रिकॉर्ड से भरा हुआ है, जिसमें बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेट ग्रुप के मुकाबले जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 574 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं उसके बाद वह इस मैच को 397 रनों के बड़े अंतर से जीतने में भी कामयाब रहे।