1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: "क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं"; POMT अवॉर्ड जीतने पर सामने आया इशान किशन का दर्द

IND vs NZ: "क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं"; POMT अवॉर्ड जीतने पर सामने आया इशान किशन का दर्द

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jan 23, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 11:26 pm IST

IND vs NZ: टीम इंडिया की स्क्वाड में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले इशान किशन के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 76 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

Ishan Kishan- India TV Hindi
इशान किशन Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाने में इशान किशन ने अहम भूमिका निभाई जिनके बल्ले से सिर्फ 32 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। इशान को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया, जिसके बाद उन्होंने जो बयान दिया उसमें उनका दर्द भी सामने आया है। टीम इंडिया की स्क्वाड से पिछले काफी समय से इशान किशन बाहर चल रहे थे, जिसमें उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी वापसी की राह को बनाया है।

क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं

इशान किशन को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया तो उन्होंने दिए अपने बयान में कहा कि मैं इस मैच में पहली बॉल से अच्छा कनेक्ट कर पा रहा था, इसलिए मैंने खुद पर भरोसा किया। मुझे ऐसा लग रहा था कि अगर मैं बस अच्छे शॉट खेलूं तो आसानी से बड़े शॉट लगा सकता हूं। टीम से बाहर होने के बाद मेरी कोशिश घरेलू क्रिकेट में बस अच्छा खेलने पर थी। कभी-कभी आपके लिए ऐसा करना जरूरी हो जाता है। अपने सवालों का जवाब ढूंढने के लिए आपको खुद मेहनत करनी होती है कि क्या आप इंडिया के लिए खेलने के काबिल हैं।  इसीलिए मेरे लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना और रन बनाना जरूरी था। अच्छी बात यह थी कि हमने ट्रॉफी भी जीती और मैं वही कॉन्फिडेंस यहां लेकर आया हूं।

क्या मैं यह फिर से कर सकता हूं या नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी शानदार पारी को लेकर इशान किशन ने आगे कहा कि मेरे लिए ये काफी अच्छा दिन था, मैंने खुद से एक सवाल पूछा क्या मैं यह फिर से कर सकता हूं या नहीं? मेरे पास इसका सीधा जवाब था। मुझे लगा कि मैं पूरी इनिंग बैटिंग कर सकता हूं और अच्छे शॉट खेल सकता हूं। अगर मैं आउट भी हो जाता तो भी मैं बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता था। हम रिस्क नहीं लेना चाहते थे और क्रॉस-बैटेड शॉट नहीं खेलना चाहते थे। इसके बावजूद मैं फिर भी पावरप्ले में जितने ज्यादा रन हो सकें उतने बनाने की कोशिश कर रहा था। जब आप 200 से अधिक का टारगेट चेज कर रहे होते हैं, तो आपको पावरप्ले में अच्छे रन बनाने होते हैं।

ये भी पढ़ों

IND vs NZ: इशान किशन ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड सिर्फ 48 घंटों में किया ध्वस्त, इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय

IND vs NZ: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, टी20 इंटरनेशनल में बना दिया नया कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल