IND vs NZ U19 World Cup: भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला बुलवायो के स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया था, जिसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। बारिश के खलल की वजह से ये मैच 37-37 ओवर्स का खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर्स में 135 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में आरएस अंबरीष का कमाल देखने को मिला जो 4 विकेट लेने में कामयाब रहे तो वहीं इसके अलावा हेनिल पटेल ने तीन जबकि खिलान पटेल, कनिष्क चौहान और मोहम्मद एनान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए डकवर्थ लुईस नियमानुसार 130 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 13.3 ओवर्स में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 और वैभव सूर्यवंशी ने 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
IND U19 vs NZ U19 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान ए. पटेल, हेनिल पटेलन्यूजीलैंड: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क