1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज बारिश होगी या नहीं? कितना गिरा तापमान, जानें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और पटना में मौसम का अलर्ट

आज बारिश होगी या नहीं? कितना गिरा तापमान, जानें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और पटना में मौसम का अलर्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 24, 2026 07:25 am IST,  Updated : Jan 24, 2026 07:31 am IST

24 January Weather Prediction: दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाकों में आज बारिश होगी या नहीं, इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। IMD के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और निम्न दबाव क्षेत्र का असर मैदानी इलाकों में दिख सकता है।

24 January Weather Prediction- India TV Hindi
दिल्ली के आसमान में आज बादल छाए रह सकते हैं। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Weather Report 24 January: मौसम में फिर से हलचल होने वाली है। पश्चिमी हिमालय के इलाके से उत्तर भारत के मैदान तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट होगी और लोग ठिठुरने को मजबूर हो जाएंगे। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार से मध्य भारत तक कहीं सर्दी का नया दौर दिखेगा तो कहीं बारिश होगी। इस आर्टिकल में जानिए कि आज और आने वाले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-लखनऊ-पटना और जयपुर का मौसम

दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के वक्त थोड़ी धुंध दिख सकती है। साथ ही 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं आपको महसूस होंगी। आज यहां मिनिमम टेंपरेचर 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह के वक्त हल्की बारिश हो सकती है। यहां मिनिमम टेंपरेचर आज 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, बिहार के पटना में आज मौसम साफ रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापामान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आसमान में बादल छा सकते हैं।

देश के किन इलाकों में होगी बारिश?

निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से वेस्टर्न हिमालयन एरिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में आज (शनिवार को) मौसम में काफी सुधार हो सकता है। एक अन्य तेज वेस्टर्न डिस्टरबेंस के 26 से 28 जनवरी के दौरान नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित करने की संभावना है। इससे 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

तापमान में होगी कितनी गिरावट?

दिल्ली समेत नॉर्थ वेस्ट इंडिया के मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में मिनिमम टेंपरेचर में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिर सकता है। नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में मिनिमम टेंपरेचर में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। फिर उसके बाद के 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है।

मध्य भारत-महाराष्ट्र का कैसा रहेगा हाल?

सेंट्रल इंडिया में अगले 3 दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट हो सकती है। उसके बाद के 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद के 3 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की संभावना है। उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में मिनिमम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- 

"क्या मैं अपनी पूंछ दबाकर बैठा रहूंगा? इनका नाम नहीं ले पाऊंगा" उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, जानें और क्या कहा

ग्रेटर नोएडा: शराब पीकर हॉस्टल आए B.Tech के छात्र की पड़ी डांट तो कर लिया सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत