1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: शराब पीकर हॉस्टल आए B.Tech के छात्र की पड़ी डांट तो कर लिया सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

ग्रेटर नोएडा: शराब पीकर हॉस्टल आए B.Tech के छात्र की पड़ी डांट तो कर लिया सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 24, 2026 06:54 am IST,  Updated : Jan 24, 2026 07:09 am IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक बीटेक के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र शराब पीकर हॉस्टल पहुंचा था, जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधन द्वारा उसे फटकार लगाई गई थी और उसके पिता को इस मामले से जुड़ी वीडियो भेजी गई थी।

B Tech student- India TV Hindi
बीटेक के छात्र ने सुसाइड किया Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर एक छात्र ने सुसाइड कर ली है। छात्र की पहचान उदित सोनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झांसी के भोगनीपुर का रहने वाला था।

क्या है पूरा मामला? 

छात्र उदित सोनी, अपने दोस्त कुलदीप के साथ शराब पीकर हॉस्टल आया था। ऐसे में हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र को फटकार लगाई और उसका वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेजा। वीडियो देखने के बाद पिता विजय सोनी ने अपने बेटे को डांटा और नाम कटवाकर घर वापस बुलाने की बात कही। 

इस घटना से परेशान होकर छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर छलांग लगा दी। इसके बाद छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं और शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और आला अधिकारी अन्य छात्रों से भी बात कर रहे हैं। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

हालही में कानपुर में भी एक छात्र ने किया था सुसाइड

इससे पहले IIT कानपुर परिसर (यूपी) में एक 25 वर्षीय पीएचडी छात्र ने कथित तौर पर रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। ये घटना 20 जनवरी को दोपहर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रामस्वरूप इशराम के रूप में हुई थी। वह आईआईटी-कानपुर के अर्थ साइंसेज विभाग में शोध छात्र थे। 

मृतक छात्र ने कई बार काउंसलिंग भी ली लेकिन कोई आराम नहीं हुआ और आखिर में उसने ये कदम उठाया। वह अपने परिवार में पत्नी मंजू और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।