1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: डांस करते हुए पहुंची बारात, तभी लाठी-डंडा और फरसा लेकर आ गए 40 हमलावर, सड़क पर घसीटकर पीटा

ग्रेटर नोएडा: डांस करते हुए पहुंची बारात, तभी लाठी-डंडा और फरसा लेकर आ गए 40 हमलावर, सड़क पर घसीटकर पीटा

 Published : Jan 23, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 11:20 pm IST

दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव से दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में बारात गई थी। बारात चढ़त से पहले मिलाई के दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर आए 40 लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया।

हमलावरों ने बारातियों...- India TV Hindi
हमलावरों ने बारातियों पर बरसाए लाठीं-डंडे। Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा में शादी के दौरान जमकर बवाल हो गया। शादी में आए लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हमला कर दिया। चढ़त से पहले मिलाई की रस्म निभाई जा रही थी। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। घटना में 7 लोग घायल हुए हैं, जो कि एक ही परिवार के हैं। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव से दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में बारात गई थी। बारात में देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। बारात चढ़त से पहले मिलाई की जा रही थी। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर 40 हमलावर आए, जिनके हाथ में फरसा और लाठी-डंडे थे। आते ही उन्हों ने हमला करना शुरू कर दिया। जैसे ही हमला हुआ चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच गई।

घायलों को कैलाश अस्पताल में कराया भर्ती

इन लोगों के द्वारा देशराज (80) उनके बेटे देवेंद्र, वीरेंद्र, राजेंद्र और भतीजे श्रीनिवास व अन्य लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में कई लोग गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं।

देखें वीडियो-

क्या है हमले के पीछे की वजह?

इस बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स रामपुर गांव पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में दो टीमों का गठन कर दिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के बीच पहले ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दूसरा पक्ष भी जगनपुर गांव का ही रहने वाला है। कुछ दिन पहले भी इन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था।

 
(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।