साउथ अफ्रीका में इस वक्त वहां का घरेलू टी20 लीग SA20 के नॉकआउट मुकाबले खेले जा रहे हैं। जारी सीजन का दूसरा क्वालीफायर मैच 23 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उनकी टीम लगातार चौथे सीजन में टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके साथ ही सनराइजर्स की टीम टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार पहले चार सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है।
बीबीएल में पर्थ की टीम ने किया था ये कारनामा
सनराइजर्स ईस्टर्न केप से पहले ये कारनामा बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने किया था। पर्थ स्कॉचर्स ने बीबीएल के पहले चार सीजन में लगातार फाइनल में जगह पक्की की थी। पर्थ की टीम 2011 से लेकर 2014 तक हर बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती चार सीजन में से तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने 2023,2024,2025 और 2026 के फाइनल में जगह पक्की की है।
दूसरे क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
दूसरे क्वालीफायर मैच की बात करें तो वहां पार्ल रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 114 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम इस टारगेट को 11.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया। सनराइजर्स टीम के लिए सेनुरन मुथुसामी इस जीत के हीरो रहे, उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। अब सीजन का फाइनल मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में 25 जनवरी को खेला जाएगा। यहां ईस्टर्न केप की टीम के पास प्रिटोरिया कैपिटल्स से प्लेऑफ में मिली हार का बदला लेने और तीसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा।
दो बार खिताब जीत चुकी है सनराइजर्स की टीम
सनराइजर्स ईस्टन केप की टीम SA20 के इतिहास की सबसे सफल टीम है। तीन पिछले तीन सीजन में दो बार खिताब जीत चुकी है। वहीं एक सीजन में वह रनर अप रहे थे। SEC ने 2023 और 2024 में SA20 का खिताब अपने नाम किया था। वहीं 2025 में वह रनरअप रहे, इस सीजन MI केपटाउन की टीम ने खिताब जीता था। अब सनराइजर्स की टीम के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। अब इस सीजन के फाइनल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें