बंगाल को पारी से हराकर दिल्ली दस साल बाद पहुंची रणजी ट्रॉफ़ी फाइनल में
Cricket | December 19, 2017 17:21 ISTनवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया की घातक गेंदबाजी से दिल्ली ने आज यहां बंगाल की बल्लेबाजी के परखच्चे उड़ाकर मैच के तीसरे दिन ही पारी और 26 रन से जीत दर्ज करके शान के साथ रणजी ट्राफी फाइनल में प्रवेश किया।