1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आइसलैंड के खिलाफ पेनाल्टी से चूकने के बाद मैसी ने दिया ये बयान

आइसलैंड के खिलाफ पेनाल्टी से चूकने के बाद मैसी ने दिया ये बयान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 01:17 pm IST

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मैसी को फीफा विश्व कप में आइसलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दूसरे हाफ में मिले पेनाल्टी पर गोल करने के मौके चूकने का अफसोस है।

लियोनल मैसी- India TV Hindi
लियोनल मैसी

मॉस्को: अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मैसी को फीफा विश्व कप में आइसलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दूसरे हाफ में मिले पेनाल्टी पर गोल का मौका से चूकने का अफसोस है। विश्व कप में ग्रुप-डी में शनिवार रात को दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। बार्सिलोना के दिग्गज मैसी ने मैच के बाद कहा, "पेनाल्टी पर गोल करने का अवसर गंवाने का अफसोस है, क्योंकि इससे हमें बहुत अच्छा फायदा मिलता।"

मैसी ने कहा, "हमने ड्रॉ के बावजूद भी आशा नहीं छोड़ी थी और जीत की इच्छा प्रबल थी। हम जीत के काबिल थे। हमने आइसलैंड के डिफेंस में कमी तलाशने की कोशिश की थी, लेकिन हम नहीं ढूंढ पाए।"

अर्जेंटीना के खिलाड़ी मैसी ने हालांकि, इस मैच की हार का प्रभाव उसके अगले मैच पर पड़ने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम के पास आराम करने का समय है और वह अगले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल