1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाय गए, ICC ने किए आरोप तय

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाय गए, ICC ने किए आरोप तय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 03:33 pm IST

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच विवादों में है।

दिनेश चांदीमल- India TV Hindi
दिनेश चांदीमल

हाल ही में दुनियाभर को हिलाने वाला गेंद से छेड़छाड़ मामला अभी शांत ही हुआ था कि इसी तरह का एक और विवाद सुर्खियों में है। अब इस विवाद में फंसने वाले खिलाड़ी हैं श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमलआईसीसी ने चांदीमल को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट 2.2.9 के नियम के उल्लंघन का दोषी पाया है। अगर खिलाड़ी गेंद की हालत को बदलता है तो इस नियम के तहत उस पर कार्रवाई होती है। माना जा रहा है कि आईसीसी जल्द ही चांदीमल के खिलाफ कोई ऐक्शन ले सकती है। इससे पहले ये टेस्ट मैच तब विवादों में आ गया था। जब अंपायरों ने गेंद बदलने का फैसला किया था तो इसके विरोध में चांदीमल और टीम ने मैदान में उतरने से ही इनकार कर दिया था।

श्रीलंकाई खिलाड़ी जब मैदान में नहीं उतरे तो इसके बाद उन पर पेनल्टी लगी थी और वेस्टइंडीज की टीम को 5 अतिरिक्त रन दिए गए थे। इस पूरे विवाद में कम से कम 2 घंटे का खेल खराब हुआ था। आपको बता दें कि हाल ही में इसी नियम के तहत आईसीसी ने साल 2018 में कैमरन बैनक्रॉफ्ट, 2017 में श्रीलंका के दशुन शनाका और साल 2016 में फैफ डू प्लेसी पर कार्रवाई की थी। 

पिछले दो सालों में ये दूसरी बार है जब श्रीलंका की टीम इस तरह के विवाद में आई है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी चांदीमल पर क्या ऐकेशन लेती है क्योंकि हाल ही में भारत में हुई बैठक में आईसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात की थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए गए थे जिसके बाद उनके बोर्ड ने वॉर्नर, स्मिथ को 1-1 साल और बनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा दिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल