BCCI की प्रशासनिक समिति का गठन, पूर्व CAG विनोद राय को कमान
Cricket | January 30, 2017 20:08 ISTसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कामकाज देखने के लिए 4 सदस्यीय प्रशासक समिति का गठन किया है। अदालत ने इस समिति का मुखिया पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को बनाया है।