1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सुरेश रैना ने खोला राज़, कहा- धोनी वो नहीं हैं जो दिखते हैं

VIDEO: सुरेश रैना ने खोला राज़, कहा- धोनी वो नहीं हैं जो दिखते हैं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 26, 2017 12:07 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 12:32 pm IST

सुरेश रैना ने टीवी टॉक शो ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ा ख़ुलासा किया है.

Dhoni, Raina- India TV Hindi
Dhoni, Raina

सुरेश रैना की गिनती टीम इंडिया के सबसे चुस्त फील्डरों में होती है हालंकि ये बात अलग है कि इन दिनों यो-यो टेस्ट में प़ेल होने के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. रैना फ़िलाहल रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं। बहरहाल, टीवी टॉक शो ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ा ख़ुलासा किया है.

रैना ने शो के दौरान कहा कि धोनी टीम इंडिया के सबसे कूल प्लेयर कहे जाते हैं लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल वो मैदान में कई बार अपना आपा खो देते हैं लेकिन लोगों को नज़र नहीं आता. वह कई बार फील्ड पर गुस्सा हो जाते हैं जो दूसरों को यह नज़र नहीं आता. रैना ने कहा, ”आप उनका चेहरा देखकर पता नहीं लगा सकते कि वह क्या सोच रहे हैं. वह भी कई बार ग़ुस्सा हो जाते हैं लेकिन दिखाते नहीं हैं. दरअसल धोनी ओवर के ख़त्म होने के बाद जब कैमरा बंद हो जाते हैं और टीवी पर विज्ञापन दिखने लगते हैं तब धोनी कहते हैं-सुधर जा तू.’

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एक मैच का ज़िक्र करते हुए रैना ने कहा, ”उस मुक़ाबले में उमर अकमल ने धोनी से शिकायत की कि मैं उसे गालियां दे रहा हूं. जब धोनी ने मुझसे पूछा कि क्या हुआ तो मैंने कहा कि गालियां नहीं दीं, सिर्फ कुछ गेंदें फेंककर मैं उस पर प्रेशर बना रहा हूं. माही भाई बोले- ''और दे साले को.''

रैना ने शो में धोनी की लीडरशिप की जमकर तारीफ़ की और कहा, ”वह अच्छे गेम लीडर हैं. उन्हें पता है कि आगे क्या होने वाला है. उनके पास हमेशा 3 प्लान- प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी तैयार रहता है. वह उन्हें हमेशा साथ लेकर चलते हैं. वह एक रात पहले प्लान बनाते हैं और स्थिति के मुताबिक उसे इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि वह इतने कूल रहते हैं. रैना ने यह भी कहा कि जब भी वह निचले क्रम पर उतरते हैं और गेंद मारने की बजाय उसे डिफेंड करते हैं तो इसका मतलब वह गेंदबाज़ को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर मैं शॉट नहीं मार रहा हूं तो कभी भी मार सकता हूं.

गौरतलब है कि धोनी ने इसी साल जनवरी में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल