1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तस्वीरों में देखिए शादी के बाद जहीर-सागरिका का पहला फोटोशूट

तस्वीरों में देखिए शादी के बाद जहीर-सागरिका का पहला फोटोशूट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 26, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 02:32 pm IST

शादी के बाद अब दोनों का पहला फोटोशूट सामने आया है। ये फोटोशूट उन्होंने जस्ट मैरीड मैग्जीन के अंक के लिए कराया है। इस अंक के लिए शूटिंग लंदन में हुई है। फोटोशूट में ये कपल पियानो के सामने पोज दे रहा है।

Sagarika Ghatge, Zaheer Khan- India TV Hindi
Sagarika Ghatge, Zaheer Khan

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे।

शादी के बाद अब दोनों का पहला फोटोशूट सामने आया है। ये फोटोशूट उन्होंने जस्ट मैरीड मैग्जीन के अंक के लिए कराया है। इस अंक के लिए शूटिंग लंदन में हुई है। फोटोशूट में ये कपल पियानो के सामने पोज दे रहा है। हालांकि अभी इस फोटोशूट की केवल एक तस्वीर ही सामने आई है।

इससे पहले जहीर खान ने शूट की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया था- बिहाइंड द सींस। ​

आपको बता दें ये सेलिब्रिटी कपल 27 नवंबर को मुंबई स्थित ताज महल पैलेस एंड टावर में रिसेप्शन देगा। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट से जुड़े नामी सितारे शामिल होंगे।​

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल