Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ASHES: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर जीता पहला टेस्ट

ASHES: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर जीता पहला टेस्ट

Written by: India TV Sports Desk
Published : Nov 27, 2017 09:59 am IST, Updated : Nov 27, 2017 09:59 am IST

ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां एशेज़ सिरीज़ के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रनों का लक्ष्य था.

David Warner,Cameron Bancroft shake hands with England...- India TV Hindi
David Warner,Cameron Bancroft shake hands with England captain Joe Root

ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां एशेज़ सिरीज़ के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रनों का लक्ष्य था. ओपनर डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट ने 173 रनों की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाकर ऐशेज़ की बेहतरीन शुरुआत की.

ऑस्ट्रेलिया खेल के चौथी दिन यहां गाबा मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने से 56 रन दूर थी. आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 195 रनों पर ढेर कर दिया था. इसी के चलते मेजबानों को 170 रनों का लक्ष्य मिला था. आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में शानदार आगाज किया और चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 114 रन बना लिए थे. 

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने शानदार खेल दिखाया. कैमरून बैनक्रॉफ्ट 82 और उप-कप्तान डेविड वार्नर 87 रनों पर नाबाद रहे. इस दौरान बैनक्रॉफ्ट ने 182 गेंदों का सामना किया है और दस चौके तथा एक छक्का लगाया. वहीं वार्नर ने 119 गेंदों की पारी में आठ चौके जड़े.

इससे पहले, तीसरे दिन के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 33 रनों से खेलने उतरी इंग्लैंड टीम लगातार विकेट खोती रही. उसने चौथे दिन का पहला विकेट मार्क स्टोनमैन (27) के रूप में खोया.

यहां से विकेट की झड़ी लगती चली गई और इंग्लैंड जल्द ही पवेलियन लौट ली. उसके लिए कप्तान जोए रूट ने सर्वाधिक 51 रन बनाए. मोइन अली ने 40 और जॉनी बेयर्सटो ने 42 रनों की पारी खेली.

दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जोस हाजलेवुड ने तीन-तीन विकेट लिए. पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया.

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 305 रन बनाए थे. जिसके जवाब में अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीवन स्मिथ (141) की शतक के दम पर 328 बनाते हुए 26 रनों की बढ़त ले ली थी और फिर इंग्लैंड को दूसरी पारी में जल्दी समेट दिया था.

आसान से लक्ष्य(170 रन) का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को बेनक्रॉफ्ट और वार्नर ने मजबूत शुरुआत देकर टीम को जीत दिला दी. इस मुकाबले में कप्तान स्टीव स्मिथ को पहली पारी में शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement