भारतीय टीम 23 साल बाद ICC टूर्नामेंट में नहीं करेगी इस गेंदबाज का सामना, कोहली-रोहित की सबसे बड़ी टेंशन हुई दूर
Cricket | February 20, 2025 11:27 ISTIND vs BAN: भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें जहां टीम इंडिया के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, वहीं बांग्लादेश की टीम 23 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन के बिना मैदान पर खेलने उतरेगी।