1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, साल 2020 के हेनरिक क्लासेन के रिकॉर्ड की बराबरी

मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, साल 2020 के हेनरिक क्लासेन के रिकॉर्ड की बराबरी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 24, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 04:20 pm IST

साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने एक और दफा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली है। ये काम इससे पहले हेनरिक क्लासेन ने किया था, अब मैथ्यू उनके बराबर पहुंच गए हैं।

matthew breetzke- India TV Hindi
मैथ्यू ब्रीट्जके Image Source : AP

मैथ्यू ब्रीट्जके ने एक और बड़ा कारनामा किया है। जो काम अब से करीब छह साल पहले यानी 2020 में हेनरिक क्लासेन ने किया था, वही काम अब ब्रीट्जके ने भी किया है। उन्होंने फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 50 से अधिक र​नों की पारी खेल दी है। जब एक तरफ से विकेट गिर रहे थे, तब ब्रीट्जके ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। 

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। क्विंटन डिकॉक और टोनी डी जोरजी ओपनिंग के लिए आए। लेकिन टोनी डी जोरजी सात बॉल पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। वहीं दूसरे ओपनर डिकॉक भी 14 रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर आए कप्तान टेम्बा बावुमा ने कुछ देर भले ही क्रीज पर बिताए, लेकिन उन्हें भी वापस जाना पड़ा। वे 48 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए। नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरे मैथ्यू एक छोर संभाले रहे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन वनडे मैचों में मैथ्यू ब्रीट्जके ने ठोका अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले ये काम हेनरिक क्लासेन ने किया था। उन्होंने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन वनडे मैचों में तीन अर्धशतकी पारियां खेली हैं। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भी मैथ्यू ब्रीट्जके आउट नहीं हुए और अपनी टीम को मजबूती देने का काम किया। दूसरी ओर रियान रिकल्टन भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। 

ऑस्ट्रेलिया शुरू की अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी

माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल होने वाली वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है। साल 2027 में अक्टूबर से लेकर नवंबर तक साउ​थ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। वक्त करीब यही होगा, इसलिए ऑस्ट्रेलिया टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज वहां खेल रही है, ताकि उसे वहां की कंडीशन का अंदाजा हो जाए। ये तीन मैचों की सीरीज काफी रोचक होने की पूरी उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs WI वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका, जल्द ही करेंगे एक और कमाल कारनामा

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज, पहले ही मुकाबले में रोचक जंग, अफगानिस्तान ने मारी बाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल