1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम 23 साल बाद ICC टूर्नामेंट में नहीं करेगी इस गेंदबाज का सामना, कोहली-रोहित की सबसे बड़ी टेंशन हुई दूर

भारतीय टीम 23 साल बाद ICC टूर्नामेंट में नहीं करेगी इस गेंदबाज का सामना, कोहली-रोहित की सबसे बड़ी टेंशन हुई दूर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 20, 2025 11:27 am IST,  Updated : Feb 20, 2025 11:33 am IST

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें जहां टीम इंडिया के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, वहीं बांग्लादेश की टीम 23 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन के बिना मैदान पर खेलने उतरेगी।

Rohit Sharma And Shakib Al Hasan- India TV Hindi
रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन Image Source : GETTY

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए कुछ दिन पहले ही दुबई पहुंच गई थी, जिसमें उन्हें अपना पहला मुकाबला ग्रुप-ए में 20 फरवरी को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलना है। वैसे तो बांग्लादेश की टीम का भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड अधिक अच्छा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करेगी क्योंकि साल 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार को आज तक कोई भी भारतीय फैंस नहीं भुला पाया है। हालांकि इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ी टेंशन बन सकते थे।

साल 2002 के बाद होगा ऐसा पहली बार

बांग्लादेश की टीम ने साल 2002 से लेकर 2024 तक जितने भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मुकाबला खेला है, उसमें उनकी प्लेइंग 11 में शाकिब अल हसन एक प्रमुख हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। 23 साल के बाद बांग्लादेश की टीम पहली बार भारत के खिलाफ किसी आईसीसी टूर्नामेंट मैच में शाकिब के बगैर ही मैदान पर खेलते हुए दिखाई देगी। शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से काफी बेहतरीन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में जहां वनडे में विराट कोहली को 5 बार तो वहीं रोहित शर्मा को 2 बार अपना शिकार बनाया है। शाकिब का वनडे में भारत के खिलाफ खेले गए 22 मैचों में 37.55 के औसत से 751 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 29 विकेट भी हासिल किए हैं।

वनडे में टीम इंडिया का है एकतरफा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 32 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 8 मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच रद्द रहा है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों के बीच सिर्फ एकबार मुकाबला खेला गया है जो साल 2017 में हुआ था। इस मैच को भी टीम इंडिया ने काफी आसानी से अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

कुलदीप यादव का तोड़ निकालने के लिए बांग्लादेश ने चली चाल! इस स्पिनर को खास तौर पर बुलाया

WPL Points Table: बदल गई अंक तालिका, इस टीम को अभी भी खाता खुलने का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल