1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज, ​सचिन तेंदुलकर और कोहली के साथ रोहित का भी नाम

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज, ​सचिन तेंदुलकर और कोहली के साथ रोहित का भी नाम

भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में उतरने की तैयारी कर रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि एक ही टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं।

Written By: Pankaj Mishra
Published : Sep 23, 2026 06:12 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 06:12 pm IST
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में उतरने की तैयारी कर रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि एक ही टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का तो नाम है ही, साथ ही आपको रोहित शर्मा भी नजर आएंगे।
1/7 Image Source : afp

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 10 सेंचुरी लगाने का काम किया है। ये दस शतक उन्होंने 56 मैच खेलकर लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ कोहली इस दौरान 2652 रन बना चुके हैं।
2/7 Image Source : ap

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के​ खिलाफ अब तक 43 वनडे मैच खेलकर 9 शतक लगाए हैं। अगर आगामी सीरीज के दौरान कोहली ने तीन मैचों में से एक और शतक लगाया तो उनके दस शतक हो जाएंगे। कोहली इस दौरान 2261 रन बना चुके हैं।
3/7 Image Source : ap
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के​ खिलाफ अब तक 43 वनडे मैच खेलकर 9 शतक लगाए हैं। अगर आगामी सीरीज के दौरान कोहली ने तीन मैचों में से एक और शतक लगाया तो उनके दस शतक हो जाएंगे। कोहली इस दौरान 2261 रन बना चुके हैं।
रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 49 वनडे मैच खेलकर 9 शतक लगाए हैं। रोहित ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के ​खिलाफ 2609 रन बनाए हैं।
4/7 Image Source : ap
रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 49 वनडे मैच खेलकर 9 शतक लगाए हैं। रोहित ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के ​खिलाफ 2609 रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर में 71 मुकाबले खेलकर 9 शतक लगाए हैं। सचिन ने इस टीम के खिलाफ 3077 रन बनाने का काम किया है।
5/7 Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर में 71 मुकाबले खेलकर 9 शतक लगाए हैं। सचिन ने इस टीम के खिलाफ 3077 रन बनाने का काम किया है।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ​खिलाफ अब तक 53 वनडे मैच खेलकर 8 शतक लगाए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2525 रन अपने वनडे करियर में अब तक बना दिए हैं।
6/7 Image Source : getty
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के ​खिलाफ अब तक 53 वनडे मैच खेलकर 8 शतक लगाए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2525 रन अपने वनडे करियर में अब तक बना दिए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 84 वनडे मैच खेलकर अपने करियर के दौरान 8 शतक लगाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3113 रन बनाने काम किया है।
7/7 Image Source : getty

Advertisement