कूपर कोनोली ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज, वनडे क्रिकेट इतिहास में 149 रनों पर आउट होने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी
Cricket | June 14, 2026 22:11 ISTBAN vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में हार के बाद आखिरी मैच को अपने नाम करने के साथ लाज बचा ली है। कंगारू टीम को आखिरी मैच जिताने में कूपर कोनोली ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 149 रनों की पारी खेली।