1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, टीम इंडिया किस नंबर पर?

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, टीम इंडिया किस नंबर पर?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 05, 2026 11:07 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 11:09 pm IST

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात दी है। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की।

PAK vs WI- India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज Image Source : AFP

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हुआ है। इस मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 75 रन का टारगेट था, इस टारगेट को उनकी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने घर से बाहर लगातार 8 मैच हारने का सिलसिला भी खत्म किया।

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंचा पाकिस्तान

इस मैच से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की टीम आखिरी पायदान यानी कि 9वें नंबर पर थी। उनके खाते में सिर्फ 6 PCT पॉइंट्स थे। दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब पाकिस्तान की टीम 8वें पायदान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 22.22 हो गया है। वहीं इस हार के साथ वेस्टइंडीज को एक पायदान का नुकसान हुआ है। उनकी टीम 9वें पायदान पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के खाते में 20.83 जीत प्रतिशत है। फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 9 मैचों में 4 जीत और 48.15 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 मैचों में 7 जीत और 87.50 जीत प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है।

अब्दुल्लाह शफीक ने इस मैच में लगाया शानदार शतक

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच की बात करें तो अब्दुल्लाह शफीक ने पहली पारी में एक शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 333 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 49 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराया। वे 1977 के बाद वेस्टइंडीज में किसी टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया।

बाबर और शफीक के बीच हुई 183 रन की साझेदारी

इस मैच में शफीक ने बाबर आजम (147 गेंदों में 88 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। मैच का तीसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा और उस दिन कुल 14 विकेट गिरे। वेस्टइंडीज के गेंदबाज वॉरिकन ने छह विकेट चटकाए। वॉरिकन ने लगातार चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी को समेट दिया और दूसरे छोर पर खड़े शफीक बस देखते ही रह गए। इस मैच में पहली पारी में बाबर आजम 88 रन बनाकर रन आउट हुए। दूसरी पारी में बाबर और अब्दुल्लाह 24-24 रन बनाकर नाबद रहे।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम ने शर्मनाक लिस्ट में कर ली वसीम अकरम की बराबरी, जावेद मियांदाद का नाम टॉप पर

वैभव सूर्यवंशी को अजिंक्य रहाणे ने दी चेतावनी, कहा- आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी फर्क है

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल