1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने शर्मनाक लिस्ट में कर ली वसीम अकरम की बराबरी, जावेद मियांदाद का नाम टॉप पर

बाबर आजम ने शर्मनाक लिस्ट में कर ली वसीम अकरम की बराबरी, जावेद मियांदाद का नाम टॉप पर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 05, 2026 03:47 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 03:50 pm IST

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहली पारी में 88 रन बनाकर रन आउट हो गए।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेल रही है। इस मैच में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम के पास शतक लगाने का शानदार मौका था, लेकिन वह सेंचुरी के करीब आकर रन आउट हो गए। इस पारी में वह 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस रन आउट होने के साथ ही बाबर आजम टेस्ट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने वसीम अकरम और अजहर अली की बराबरी कर ली है।

टेस्ट में 7वीं बार रन आउट हुए बाबर आजम

बाबर आजम टेस्ट में 7 बार रन आउट हो चुके हैं। पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद के नाम है। वह टेस्ट में 8 बार रन आउट हुए थे। वहीं बाबर आजम के अलावा अजहर अली और पूर्व पाक तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी 7 बार टेस्ट में रन आउट हो चुके हैं। अब अगर बाबर एक और बार रन आउट होते हैं तो वह इस लिस्ट में जावेद मियांदाद के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच जाएंगे।

बाबर और शफीक के बीच हुई 183 रन की साझेदारी

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक वक्त बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। बाबर और शफीक के बीच 183 रनों की शानदार साझेदारी हो चुकी थी। इसी दौरान एक सिंगल लेने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे। बाबर आधी पिच तक पहुंच चुके थे, लेकिन शफीक रन लेने के लिए नहीं दौरे। तभी ब्रैंडन किंग ने शॉर्ट कवर से सटीक डायरेक्ट थ्रो मारकर उन्हें स्ट्राइकर एंड पर रनआउट कर दिया। बाबर 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और उनका चार साल से चला आ रहा टेस्ट शतक का इंतजार एक बार फिर लंबा हो गया।

टेस्ट मैच पर पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

पाकिस्तान की टीम बाबर का विकेट गिरने के बाद लड़खड़ा गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए सिर्फ पांच रन के भीतर तीन अपने नाम कर लिए और पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर पर दबाव बनाया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 103 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। उन्होंने पास फिलहाल 60 रन की बढ़त है। अब यहां से वेस्टइंडीज के लिए मैच बचा पाना मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, क्वालीफायर की तारीखें आई सामने

साई सुदर्शन कब जाएंगे श्रीलंका, टेस्ट सीरीज से पहले अभी कहां हैं, आ गया अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल