1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को अजिंक्य रहाणे ने दी चेतावनी, कहा- आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी फर्क है

वैभव सूर्यवंशी को अजिंक्य रहाणे ने दी चेतावनी, कहा- आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी फर्क है

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 05, 2026 08:47 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 08:47 pm IST

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया है। दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने उनके बारे में एक जरूरी बात कही है। रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है।

Vaibhav Sooryvanshi & Ajinkya Rahane- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी & अजिंक्य रहाणे Image Source : AP

पिछले महीने यानी कि जुलाई में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने इंग्लैंड में तीन टी20 मैचों में 42 रन बनाए। वहां उनका तीन मैचों में स्कोर 14, 13 और 15 रहा था। हालांकि, सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर थोड़ी लय में दिखे और तीन मैचों में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने उन्हें चेतावनी दी है।

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने पर रहाणे ने क्या कहा?

हाल ही में संन्यास लेने वाले रहाणे से जब स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में पूछा गया कि क्या सूर्यवंशी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। इस पॉडकास्ट में डेविड लॉयड, फिल टफनेल और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक तथा माइकल वॉन भी शामिल थे। आपको बता दें कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले सूर्यवंशी का टेस्ट क्रिकेट के लिए समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि जैसे-जैसे सूर्यवंशी की उम्र और अनुभव बढ़ेगा, वह टेस्ट क्रिकेट की अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना सीख जाएंगे।

IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में फर्क होता है- अजिंक्य रहाणे

रहाणे ने आगे कहा कि मैं इस वक्त सूर्यवंशी पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहता, क्योंकि लोग पहले से ही उनके बारे में काफी बातें कर रहे हैं। उन्होंने अभी बस दो आईपीएल सीजन ही खेले हैं। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत फर्क होता है। जब आप देश के लिए खेलते हैं, तब आपके ऊपर अलग तरह का दबाव रहता है। आईपीएल में 4-5 ओवर में 70 रन चेज करना आसान होता है, लेकिन इंटरनेशनल मैचों में यही काम बहुत मुश्किल होता है। इसलिए उन्हें बिना किसी दबाव के खुलकर अपना खेल खेलने देना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जीता था ऑरेंज कैप

सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। हालांकि, अब तक खेले गए छह इंटरनेशनल मैचों में वह आईपीएल जैसी आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में वह 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की अच्छी पारी खेली।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम ने शर्मनाक लिस्ट में कर ली वसीम अकरम की बराबरी, जावेद मियांदाद का नाम टॉप पर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए राहत भरी खबर, लिटन दास ने शुरू की विकेटकीपिंग प्रैक्टिस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल