1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल मार्श, जो रूट, सैम करन और फिल सॉल्ट की SA20 में एंट्री, ऑक्शन से पहले टीमों ने खोले पत्ते

मिचेल मार्श, जो रूट, सैम करन और फिल सॉल्ट की SA20 में एंट्री, ऑक्शन से पहले टीमों ने खोले पत्ते

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 05, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 02:44 pm IST

साउथ अफ्रीका की मशहूर T20 लीग SA20 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। SA20 की सभी टीमों ने अपने रिटेन और प्री-साइन प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है।

SA20- India TV Hindi
SA20 ऑक्शन से पहले बड़ा ऐलान Image Source : SA20 (@SA20_LEAGUE)

SA20 के पांचवें सीजन के ऑक्शन से पहले बड़ा ऐलान हो गया है। सभी 6 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और प्री-साइन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही साफ हो गया है कि इस बार ऑक्शन में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि अधिकांश टीमों ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को पहले ही बरकरार रख लिया है। अब 7 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन में सिर्फ 19 स्थानों के लिए बोली लगेगी।

सबसे बड़ी खबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मिचेल मार्श को लेकर आई है, जो पहली बार SA20 में खेलते नजर आएंगे। मार्श को तीन बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपनी टीम में शामिल किया है। मार्श की जोड़ी पिछले सीजन के प्लेयर ऑफ द सीजन क्विंटन डी कॉक के साथ देखने को मिलेगी। सनराइजर्स अपना पहला मुकाबला 17 जनवरी 2027 को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

फिल सॉल्ट की वापसी

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने भी अपने स्क्वॉड को और मजबूत किया है। इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट की टीम में वापसी हुई है। उनके साथ वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड, साउथ अफ्रीका के युवा स्टार डेवाल्ड ब्रेविस और तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी भी टीम का हिस्सा होंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट भी पहली बार प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। पार्ल रॉयल्स ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को फिर से अपने साथ जोड़ा है। रूट दूसरी बार इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। उनके अलावा डेविड मिलर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और ओटनील बार्टमैन जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं।

सैम करन बने डरबन का हिस्सा

डरबन सुपर जायंट्स ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को अपने साथ जोड़ा है। वह एडेन मारक्रम, जोस बटलर, सुनील नरेन और हेनरिक क्लासेन के साथ खेलते नजर आएंगे। क्लासेन ने हाल ही में IPL 2026 में भी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था।

वहीं, MI केप टाउन ने इंग्लैंड के विल जैक्स को प्री-साइन किया है। इससे पहले वह तीन सीजन तक प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। अब वह कगिसो रबाडा, रयान रिकल्टन और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों के साथ MI केप टाउन की ताकत बढ़ाएंगे। जोबर्ग सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। उनके साथ अकिल होसैन, इंग्लैंड के जेम्स विंस, डोनोवन फरेरा और डायन फॉरेस्टर भी टीम का हिस्सा रहेंगे।

सुपर किंग्स और MI ऑक्शन में दिखाएंगी दम

SA20 ऑक्शन की बात करें तो जोबर्ग सुपर किंग्स और MI केप टाउन को सबसे ज्यादा एक्टिव रहना होगा, क्योंकि दोनों को अभी 6-6 खिलाड़ियों की जरूरत है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के स्क्वाड में पांच स्थान खाली हैं, जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप को केवल 2 खिलाड़ियों की तलाश है। सभी टीमों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों का कोटा लगभग पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि SA20 का पांचवां सीजन 17 जनवरी 2027 से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 21 फरवरी 2027 को केपटाउन के न्यूीलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा।

SA20 के ऑक्शन से पहले सभी टीमों का स्क्वाड

सनराइजर्स ईस्टर्न केप (14/19)

  • विदेशी: जेम्स कोल्स, लुईस ग्रेगरी, रिशद हुसैन, मिचेल मार्श, एडम मिल्ने
  • साउथ अफ्रीका: मैथ्यू ब्रीट्जके, क्विंटन डी कॉक, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रुगर, सेनुरान मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल वैन बुरेन
  • U23: सीजे किंग, जेपी किंग | वाइल्डकार्ड: मार्को जानसन

प्रिटोरिया कैपिटल्स (11/19)

  • विदेशी: शेरफेन रदरफोर्ड, फिल साल्ट, मैथ्यू शॉर्ट
  • साउथ अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइजन, विहान लुब्बे, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ब्राइस पार्सन्स, गिदोन पीटर्स, लिजाद विलियम्स, कोडी यूसुफ
  • U23: डेवाल्ड ब्रेविस, बायंदा माजोला | वाइल्डकार्ड: आंद्रे रसेल

पार्ल रॉयल्स (19/19)

  • विदेशी: डेनियल लॉरेंस, गुडाकेश मोती, अजमतुल्लाह उमरजई, सिकंदर रजा, थॉमस रीव, आसा ट्राइब, मुजीब उर रहमान
  • साउथ अफ्रीका: ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, कीगन लायन-कैशेट, डेविड मिलर, डेलानो पोटगिएटर, काइल वेरिन, हार्डस विलोजेन
  • U23: जैकब जोहान्स बैसन, नकोबानी मोकोएना, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस | वाइल्डकार्ड: जो रूट

MI केप टाउन (11/19)

  • विदेशी: विल जैक्स, राशिद खान, निकोलस पूरन
  • साउथ अफ्रीका: कॉर्बिन बॉश, रीजा हेंड्रिक्स, थॉमस काबर, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, तियान वैन वुरेन
  • U23: ट्रिस्टन लुस | वाइल्डकार्ड: कगिसो रबाडा

डरबन सुपर जायंट्स (19/19)

  • विदेशी: जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, सुनील नरेन, केन विलियमसन
  • साउथ अफ्रीका: मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, डेरिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, एडेन मारक्रम, काइल सिमंड्स
  • U23: क्वेना मफाका, एंडिले सिमलेन | वाइल्डकार्ड: हेनरिक क्लासेन

जोबर्ग सुपर किंग्स (11/19)

  • विदेशी: ल्यूस डू प्लॉय, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस
  • साउथ अफ्रीका: मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जेन्सन, रिले रोसौव, जैनको स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायेन
  • U23: जेरेन बाकर | वाइल्डकार्ड: TBC

यह भी पढ़ें:

अजीत अगरकर के नाम है अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, लगातार 5 बार शून्य पर हुए थे आउट

शुभमन गिल की कप्तानी में 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश होगा भारत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल