1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, तेज गेंदबाज माइकल नेसर कई हफ्तों के लिए बाहर

टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, तेज गेंदबाज माइकल नेसर कई हफ्तों के लिए बाहर

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 05, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 01:00 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का 13 अगस्त से आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर आई है।

Michael Neser - India TV Hindi
माइकल नेसर Image Source : AP

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज माइकल नेसर अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं और अब वह टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट ने ऐसे समय में ऑस्ट्रेलिया की प्लानिंग को प्रभाविक किया है, जब टीम लंबे और चुनौतीपूर्ण घरेलू सीजन की तैयारी में जुटी हुई है।

नेसर कई सप्ताह मैदान से रहेंगे दूर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, 36 साल के माइकल नेसर को ब्रिस्बेन में टेस्ट टीम के साथ ट्रेनिंग के दौरान दाहिने पैर की पिंडली  में चोट लग गई। टीम मैनेजमेंट ने बताया कि इस चोट के कारण वह कई सप्ताह तक न तो अभ्यास कर पाएंगे और न ही मैदान पर उतर सकेंगे। हाल ही में घोषित 13 सदस्यीय टीम में नेसर को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में होने वाले पहले टेस्ट के लिए जगह नहीं मिली थी। हालांकि, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की फिटनेस को देखते हुए उन्हें जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल किए जाने की संभावना थी। पिछले एशेज दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में 15 विकेट लेने वाले नेसर को ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी का मजबूत विकल्प माना जा रहा था।

इंग्लिस के जल्द फिट होने की उम्मीद

नेसर के लिए चोट कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ सालों में वह लगातार फिटनेस संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं। 2024-25 के घरेलू सीजन में हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण उनका अभियान प्रभावित हुआ था। वहीं, 2024 में हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए भी उन्हें पिंडली में चोट लगी थी। हालांकि, टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि नेसर अक्टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका की तेज और उछालभरी पिचों पर उन्हें सिलेक्शन का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दूसरी तरफ, विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी अभ्यास मैच के दौरान पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ किया है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ उपलब्ध रहने की पूरी उम्मीद है। 

बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल

  • 13-17 अगस्त: पहला टेस्ट, मरारा स्टेडियम (डार्विन)
  • 22-26 अगस्त: दूसरा टेस्ट, ग्रेट बैरियर रीफ एरीना (मैके)

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जाकेर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादोत हुसैन चौधरी, मुशफिक हसन।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर गिर सकती है गाज, बिना मंजूरी विदेशी लीग खेलने पर लग सकता है 2 साल का बैन

एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, अब रोचक दौर में पहुंचा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल