बदलते मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, ऐसे झट से हो जाएगा तैयार
बदलते मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, ऐसे झट से हो जाएगा तैयार
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 17, 2021 11:14 am IST, Updated : Mar 17, 2021 01:49 pm IST
बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण सर्दी-जुकाम के साथ-साथ कई बीमारियों शिकार हो जाते हैं।
बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण सर्दी-जुकाम के साथ-साथ कई बीमारियों शिकार हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में जरुरी हैं कि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। एक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पौष्टिक और संतुलित डाइट से आप अपनी स्टेमिना और इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं। वहीं इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए काढ़ा भी कारगर है।
स्वामी रामदेव के अनुसार इम्युनिटी बूस्ट करने आयुर्वेदिक काढ़ा काफी कारगर है। कई लोगों के मन में सवाल उठा रहा होगा कि गर्मियों के मौसम में क्या काढ़ा पीना कारगर होगा? आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में भी काढ़ा पिया जा सकता है। लेकिन इसे गर्म नहीं बल्कि ठंडा करके पिएं। इसके साथ ही काढ़ा में काली मिर्च, लौंग का इस्तेमाल न करे।
इन सभी चीजों को इमामदस्ता में डालकर अच्छी तरह से कूट लें। इसके बाद 400 एमएल पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी 100 एमएल बच जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसका सेवन करे।