बरसात में सिर्फ स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं होती बल्कि, इंफेक्शन और एलर्जी से जुड़ी दिक्कते भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपने कई बार देखा होगा कि लोग लगातार छींकते रहते हैं और फिर उनको कई बार बुखार भी आ जाता है। ये मानसून के मौसम में आसानी से ट्रिगर करता है और आपको रह-रहकर परेशान कर सकता है। इतना ही नहीं कई बार इसकी वजह से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं, सिर दर्द हो सकता है और आप शरीर दर्द भी महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा भी इस बीमारी के कई लक्षण और कारण हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से। फिर जानेंगे कुछ घरेलू उपचार।
बार-बार छींक आना कौन सी बीमारी है?
बार-बार छींक आना असल में एलर्जी राइनाइटिस की समस्या (allergic rhinitis in monsoon in hindi) है जो बारिश के मौसम में इन ट्रिगर करने वाली चीजों के कारण होता है। जैसे कि बारिश में फूलों से निकलने वाले पॉलेन, एलर्जी को ट्रिगर करते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में उमस की वजह से एसी और कूलर में कुछ माइट्स (mites) होते हैं जो कि इस समस्या को आसानी से ट्रिगर करते हैं। इसमें आपको बार-बार छींक आ सकती है। आंखों में पानी आ सकता है, सिर दर्द और बुखार हो सकता है।
Image Source : social allergic rhinitis in hindi
एलर्जिक राइनाइटिस के घरेलू उपचार-Allergic rhinitis home remedies
1. हर्बल काढ़ा लें
एलर्जिक राइनाइटिस में आप कुछ हर्बल काढ़ा ले सकते हैं। जैसे कि आप गरम मसालों की मदद से काढ़ा बना सकते हैं जिसमें कि खासतौर पर आप दालचीनी और लौंग को शामिल करें। इसमें आप हल्दी, तेज पत्ता, अदरक और नमक भी शामिल कर सकते हैं। ये हर्बल एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि इस समस्या से राहत दिला सकता है।
2. सरसों का तेल गर्म करें और सीधे इसका भाप लें
आपको करना ये है कि शुद्ध सरसों के तेल को कढ़ाई में रखें और इसे गर्म होने दें। इस दौरान जब इसका भाप निकलने लगे तो इस भाप को नाक से लें। इस दौरान लंबी-लंबी सांसें लें। ये आपकी छाती को शांत करते हुए एलर्जी को कम कम करने में मदद करेगा जिससे आपकी छींक शांत हो जाएगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News