''मुफ्त में मिली हुई चीजों की कोई कद्र नहीं होती''जी चाहा, तो जमकर लुटाया, बर्बाद किया। जी हां, कुदरत ने हमें जीने के लिए क्या कुछ नहीं दिया--हवा, धूप, पानी ये तमाम चीजें मुफ्त में ही हैं।अब सूरज की रोशनी को ही ले लीजिए 100 में 99 लोगों को पता है कि धूप से हमें विटामिन डी मिलता है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इसके बाद भी लोग धूप में नहीं बैठते और विटामिन डी की कमी लिए घूमते हैं। जी हां, ये जानकर आपको हैरानी होगी कि देश में हर 4 में से 3 लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं जिसमें 25 साल तक के 84% युवा भी शामिल है और विटामिन डी की इस कमी का सबसे ज्यादा असर शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है। लोग कम उम्र में मस्कुलर डीजनरेशन के शिकार हो रहे हैं यंग एज में ही रीढ़ की हड्डी मुड़ने लगी हैं फ्लेक्सिबिलिटी में कमी आई है। मसल्स का रोल शरीर में कितना अहम है मांसपेशियां हड्डियो को जोड़कर उनमे ताकत भरती हैं चाहे शरीर को बैलेंस रखना हो चलने-फिरने में मदद करना हो ताकत और एनर्जी में सपोर्ट करना हो यही वजह है कि मसल्स में परेशानी आते ही एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है।
तो ऐसे में मांसपेशियों का ख्याल रखना शुरु कर दीजिए, क्योंकि कई बार चोट लगने से तो कई बार इंफेक्शन की वजह से भी मांसपेशिया टूटने लगती हैं। लाइफ स्टाइल की बीमारी शुगर-बीपी-हार्ट डिजीज की वजह से भी मसल्स डीजनरेट होते हैं। बिल्कुल, कई बार तो जेनेटिकली भी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी शुरु हो जाती है, जो मां के जरिए बच्चों में आती है और जिसके लक्षण दो साल की उम्र से दिखने लगते हैं। पहले हिप मसल्स फिर काफ मसल्स कमजोर होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हाथ,कमर के मसल्स डैमेज होने लगते हैं। जिंदगी व्हीलचेयर के सहारे कटने लगती है। तो चलिए, आज योगगुरु स्वामी रामदेव से वो तमाम उपाय जानते हैं, जिससे विटामिन डी की कमी के साथ मांसपेशियों से जूड़ी परेशानी भी दूर हो, शरीर मजबूत बने। ताकत की कभी कमी महसूस ना हो।
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी ?
- मसल्स पूरी तरह कमजोर होना
- जेनेटिक प्रॉब्लम बड़ी वजह
- ऑटो इम्यून डिजीज भी वजह
- 80 तरह की बीमारियां
- DMD सबसे घातक
- लड़कों में लक्षण उजागर
- महिलाएं डैमेज जीन्स कैरियर
- डैमेज जीन्स बच्चों में ट्रांसफर
मसल्स में दिक्कत
- ब्लड फ्लो रुकने से
- नसों पर दबाव पड़ने से
- पोषक तत्व की कमी से
मसल्स की कमजोरी - कैसे करें दूर?
- रोजाना व्यायाम करें
- विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं
- दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं
- आंवले का सेवन करें
दूर होगी कमजोरी
- आंवला-एलोवेरा का जूस पीएं
- हरी सब्जियां खाएं
- टमाटर का सूप पीएं
- अंजीर-मुनक्का भिगोकर खाएं
मसल्स स्ट्रॉन्ग - आयुर्वेदिक उपाय
- गिलोय पाउडर- 10 ग्राम
- एकांगवीर रस- 10 ग्राम
- रसराज रस- 2 ग्राम
- वसंत कुसमाकर- 2 ग्राम
- मोती पिष्टी- 4 ग्राम
- रजत भस्म- 2 ग्राम
- हीरक भस्म- 3 ml
- सबको मिलाकर 60 पैकेट बनाएं
- रोजाना 1-1 पैकेट सुबह शाम लें
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी - ओंकार फायदेमंद
- स्ट्रेस घबराहट दूर
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
- वाइब्रेशन से सही डायजेशन
- थकान दूर अच्छी नींद
- ब्रेन में वाइब्रेशन से कंसंट्रेशन बेहतर
बढ़ता वजन - क्या है वजह ?
- हाई कैलोरी फूड
- विटामिन-D की कमी
- ज्यादा नींद आना
- वर्कआउट ना करना
हार्ट बनेगा हेल्दी
- 15 मिनट सूक्ष्म व्यायाम करें
- रोजाना लौकी का जूस पीएं
- अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं
Latest Health News